
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी यानी AMU में Student Union Election की मांग को लेकर छात्रों का विरोध लगातार जारी है। छात्र Yasir Fahad पिछले 17 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। छात्रों का दावा है कि उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है और ब्लड प्रेशर भी कम हो रहा है। वहीं, छात्रों के मुताबिक रात करीब 12:30 बजे मेडिकल टीम और प्रॉक्टर टीम धरना स्थल पर पहुंची और Yasir Fahad को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई। छात्रों ने इसका विरोध किया। छात्र जल्द से जल्द Student Union Election की तारीख घोषित करने, Yasir Fahad का निलंबन वापस लेने और दर्ज FIR वापस लेने की मांग कर रहे हैं।