Amroha (UP): 3 दुल्हन-1 दूल्हा, तीनों लड़कियों ने बताया इस वायरल शादी का असली सच

Amroha (UP): 3 दुल्हन-1 दूल्हा, तीनों लड़कियों ने बताया इस वायरल शादी का असली सच

Published : Jul 29, 2026, 02:05 PM IST

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र में एक युवक और तीन बहनों की कथित शादी से जुड़ा वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं, लेकिन अब मामले की असलियत सामने आ गई है। बाल कल्याण समिति (CWC) द्वारा हस्तक्षेप करते हुए तीन दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की गई थी। इसके बाद तीनों युवतियां समिति के समक्ष पेश हुईं और लिखित बयान देकर स्वीकार किया कि वीडियो पूरी तरह एक प्रैंक था। उन्होंने बताया कि यह कंटेंट केवल सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरने, फॉलोअर्स बढ़ाने और लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से बनाया गया था। युवतियों के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद मामला अपेक्षा से ज्यादा गंभीर हो गया। पुलिस की सक्रियता और कुछ हिंदू संगठनों के विरोध के कारण वे घबरा गईं। इसी डर की वजह से वे कुछ समय तक वीडियो को वास्तविक घटना बताती रहीं। हालांकि बाद में समिति के सामने उन्होंने पूरी सच्चाई स्वीकार कर ली और स्पष्ट किया कि कथित शादी का दावा केवल एक सोची-समझी सोशल मीडिया स्टंट का हिस्सा था।

04:10प्रवेश वर्मा ने युवक को क्यों जड़ा थप्पड़? सड़क पर ऐसा क्या हुआ गुस्से में आ गए मंत्री
04:29प्रवेश वर्मा थप्पड़कांड पर बढ़ा सियासी पारा, विपक्ष को मिल गई 'संजीवनी'
03:13थप्पड़कांड पर प्रवेश वर्मा ने दी सफाई, वीडियो जारी कर बताया क्या है पूरा सच
03:16Ashutosh Ranka को Assam Police ने उठाया, क्या फिर से इकट्ठा होंगे कॉकरोच?
06:42अखाड़ा बना Kanpur Municipal Corporation ! BJP और सपा पार्षदों में जमकर हुई हाथापई
04:27नेपाल में एक बार फिर तबाही का मंजर, हर तरफ सैलाब ही सैलाब । Nepal Flood
07:11बारिश के बाद हर तरफ तबाही ही तबाही, Shravasti से Medinipur तक ऐसा हाल
10:41Jamui Case और समस्तीपुर कांड के बाद BJP विधायक ने खोली Bihar के कानून राज की पोल
03:54CJP Protest 2.0 कब और कहां? रत्ना ने बताया क्या है आगे का प्लान । Gyanesh Kumar । CEC
03:49CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा सियासी संग्राम! कांग्रेस नेताओं ने पूछे तीखे सवाल