
बिहार में MLC चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद जेडीयू विधायक अनंत सिंह अपनी पार्टी के उम्मीदवार की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आए। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें वोट दिया है और वे जीत चुके हैं। अनंत सिंह ने जीत की खुशी में जश्न मनाने और हलवाई बुलाकर रसगुल्ले बनवाने की तैयारी की बात भी कही। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के दावे और नीरज कुमार की जीत की बात पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि जनता ही उनके लिए भगवान है और वे जनता के समर्थन के दम पर चुनाव लड़ते हैं।