
बिहार की राजनीति में अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। पटना ग्रेजुएट एमएलसी चुनाव में अपने उम्मीदवार की हार के बाद अनंत सिंह ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जनता मालिक है और जीत-हार चुनाव का हिस्सा है। नीरज कुमार को बधाई देने के सवाल पर अनंत सिंह ने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने माना कि नीरज कुमार से नाराजगी के कारण उन्होंने विरोधी उम्मीदवार का समर्थन किया था। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें जनता के फैसले से कोई शिकायत नहीं है और नीतीश कुमार के प्रति उनका सम्मान आगे भी बना रहेगा।