Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला

Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला

Gaurav Shukla   | ANI
Published : Jan 14, 2026, 04:13 PM IST

अरिहा 40 महीनों से जर्मनी में फॉस्टर केयर में है। गलतफहमी से माता-पिता पर आरोप लगे, पर कोर्ट ने बरी किया, फिर भी वह उनसे अलग है। मौसी किंजल शाह ने इसे बच्ची का गहरा मानसिक दुख और अन्याय कहा।

अरिहा शाह, एक भारतीय बच्ची जिसका दुख शायद कोई ही समझ सकता हो। यह दुख जिसे वह महीनों या यू कहें सालों से वह अकेले ही झेल रही है। वह 40 माह से जर्मनी में फॉस्टर केयर में है। बच्ची के मुद्दे पर उसकी मौसी किंजल शाह ने कहा कि '4.5 साल पहले, अरिहा को जर्मनी में फॉस्टर केयर में ले लिया गया था क्योंकि जर्मन चाइल्ड सर्विसेज़ को कुछ गलतफहमी हो गई थी, जिसकी वजह से उन्होंने उसके माता-पिता पर कुछ आरोप लगाए थे। हालांकि, अब उनकी अपनी कोर्ट ने माता-पिता को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। आज माता-पिता पर कोई आरोप नहीं है। इसके बावजूद बच्ची उनसे जुदा है।'
 

Read more