
उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दो पैन कार्ड मामले में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिली है। दोनों की ओर से पेश वकील शाश्वत आनंद के मुताबिक, हाईकोर्ट ने उनकी सजा निलंबित करते हुए जमानत मंजूर कर ली है। इस फैसले के बाद दोनों के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, वकील ने स्पष्ट किया कि अदालत का लिखित आदेश अभी उपलब्ध नहीं हुआ है। दोषसिद्धि पर रोक और चुनाव लड़ने की पात्रता को लेकर स्थिति आदेश की जांच के बाद स्पष्ट होगी।