पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कोलकाता स्थित कालीघाट आवास पर सीआईडी (CID) की टीम पहुंची है। सीआईडी की टीम के वहां पहुंचते ही नेताओं की नाराजगी भी देखने को मिली। पहले एंट्री के दौरान ही जमकर कहासुनी हुई। बाद में कागजात दिखने पर टीम को अंदर एंट्री दी गई। आपको बता दें कि विधायकों के हस्ताक्षर को लेकर विवाद के बाद टीम वहां पहुंची हुई थी। इस बीच कार्यालय में भी जांच की गई। कथिततौर पर इसी कार्यालय में विधायकों की बैठक हुई थी। जिसके बाद यहां जांच की जा रही है।