
दिल्ली के मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन से CJP के नेता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे बाहर आ गए। बाहर आने के बाद उन्होंने बताया कि वे सुनवाई के सिलसिले में पहुंचे थे और उनकी जमानत की शर्तों से जुड़े वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हुई है। सौरव दास ने कहा कि अगली सुनवाई नवंबर के तीसरे सप्ताह में होगी। क्राइम ब्रांच के नोटिस को लेकर उन्होंने कहा कि वे अगली तारीख और समय की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं। आंदोलन की आगे की रणनीति पर उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर फैसला करेंगे। साथ ही, उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी दोहराई।