पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में टीएमसी और बीजेपी समर्थकों में जमकर बवाल देखने को मिला। ममता बनर्जी की रैली के बीच यह बवाल हुआ। रैली बालीगंज फाड़ी से हाजरा मोड़ तक निकाली जा रही थी। इसी दौरान बीजेपी और टीएमसी के समर्थक आपस में भिड़ गए। जमकर हंगामे के बीच पुलिस ने मोर्चा संभाला और स्थिति पर काबू पाया।