
राहुल गांधी पर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने तीखा हमला बोला है। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने राहुल गांधी को ‘फेल्ड प्रोडक्ट’ बताते हुए कांग्रेस की चुनावी रणनीति और नेतृत्व पर सवाल उठाए। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- राहुल गांधी विदेश जाकर संदिग्ध लोगों से मिलते हैं, वो अज्ञात जगह पर जाते हैं। उन्होंने राहुल गांधी को विक्षिप्त बताया। उन्होंने राहुल गांधी के विदेश दौरों, संवैधानिक संस्थाओं पर उनके बयानों और कांग्रेस की राजनीतिक दिशा को लेकर भी आरोप लगाए। देखिए, सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में और क्या कहा।