
पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "बांग्लादेशी यहां क्यों रहेंगे? वे केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली हर सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। वे गरीबों कल्याण योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्हें नागरिकता देकर, वोटर ID और आधार कार्ड देकर और उन्हें मतदाता बनाकर वोट लिया जाता था। ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी और उन्हें अलग किया जाएगा और गृह मंत्री पहले ही बोल चुके हैं कि उन सभी को वापस भेजा जाएगा।"