
मथुरा में प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम के बाहर एक कपल के प्रदर्शन का वीडियो सामने आया है। कपल अपने लापता बेटे की तलाश को लेकर आश्रम के बाहर पहुंचा और वहां हंगामा देखने को मिला। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। कपल ने आश्रम से जुड़े लोगों पर मारपीट करने और बदसलूकी के आरोप लगाए हैं। वहीं, मौके पर मौजूद कुछ लोग पुलिस के पास जाने की बात कहते भी सुनाई दे रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर लापता बेटे को लेकर क्या है पूरा विवाद? देखिए पूरी कहानी।