
पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को मिली जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई है. पीएम मोदी ने फाल्टा सीट से विधायक बने देबांशु पांडा को चुनाव में जीत के लिए बधाई दी है. पीएम मोदी बधाई देते हुए एक्स हैंडल पर लिखा, 'फाल्टा की जनता ने अपना जनादेश दे दिया है! लोकतंत्र की जीत हुई है और डराने-धमकाने की राजनीति पराजित हुई है। फाल्टा में अभूतपूर्व अंतर से विजय हासिल करने पर श्री देबांग्शु पंड्या को हार्दिक बधाई। यह पश्चिम बंगाल की जनता के भाजपा पर अटूट विश्वास का प्रमाण है। लोग पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को देख रहे हैं और इसी कारण उन्होंने एक बार फिर हमें अपना आशीर्वाद दिया है।'