
21 जुलाई सुबह की बड़ी खबरें: दिल्ली में जबरदस्त प्रदर्शन का दौर जारी है। इस बीच जंतर मंतर के अलावा अब किसान भी टेंशन बढ़ा रहे हैं। भारत अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ पंजाब से हजारों किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। दूसरी ओर सोमवार को काफी संख्या में सीजेपी समर्थक जंतर मंतर पर जमा हुए हैं। सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने ऐळान किया है कि उनकी मांगे पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। आज सोमवार को भी संसद मार्च निकाला जाएगा। दोहरे प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद कर दी गई है।