
गुजरात के बनासकांठा में अब फ्रेंच फ्राइज का उत्पादन बड़े पैमाने पर होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली बनास डेयरी के विस्तारित French Fries Processing Plant का उद्घाटन करेंगे। इस प्लांट की उत्पादन क्षमता पहले 2 टन प्रति घंटे थी, जिसे बढ़ाकर अब 5 टन प्रति घंटा कर दिया गया है। लेकिन क्या आपने कभी देखा है कि खेतों से आने वाले आलू आखिर फ्रेंच फ्राइज में कैसे बदलते हैं? इस वीडियो में आपको दिखाएंगे फैक्ट्री के अंदर की पूरी प्रक्रिया। जानिए आलू की छंटाई से लेकर कटिंग, प्रोसेसिंग और फ्रेंच फ्राइज तैयार होने तक का सफर।