
मनोज बाजपेयी एक बार फिर बिल्कुल नए अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाले हैं। अपनी आगामी फिल्म ‘गजब रात’ में वह दिल्ली के एक ऐसे पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं, जो बेहद इंटेलिजेंट और शातिर है। फिल्म की कहानी एक रात के दौरान घटने वाली घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां कई किरदार कहानी को नया मोड़ देते हैं। वहीं, दिव्या दत्ता भी एक ऐसे अवतार में नजर आएंगी, जिसे दर्शकों ने पहले नहीं देखा है। खास बातचीत में दोनों कलाकारों ने फिल्म, अपने किरदारों और साथ काम करने के अनुभव पर खुलकर बात की।