
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज जालंधर के ऐतिहासिक श्री देवी तालाब मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में स्थित ऐतिहासिक त्रिपुरमालिनी मंदिर में भी उन्होंने दर्शन किए। इसके बाद अमित शाह जालंधर में आयोजित ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ की समापन रैली में शामिल हुए।