
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया दूसरा टी20 मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। मैच में एक तरफ कीवी बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया, तो दूसरी ओर भारतीय टीम ने मुश्किल टारगेट का पीछा करते हुए रोमांचक जीत दर्ज की। क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मुकाबले में तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी की साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया। आइए देखते हैं मैच के 10 बेस्ट मोमेंट्स...