सहारनपुर के थाना सदर बाजार में उस समय हाईवोल्टेज राजनीतिक माहौल देखने को मिला जब कैराना सांसद Iqra Hasan अपने 5 समर्थकों को जेल भेजे जाने के विरोध में धरने पर बैठ गईं। सांसद एक बुजुर्ग पीड़ित के बेटे की हत्या मामले में इंसाफ की मांग को लेकर डीआईजी कार्यालय पहुंची थीं, जहां पुलिस द्वारा उनके समर्थकों को हिरासत में लेकर शांति भंग की धाराओं में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से नाराज सांसद ने करीब 3 घंटे तक जोरदार धरना दिया और इस दौरान उनकी एसपी सिटी व्योम बिंदल से तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट से वार्ता और समर्थकों की रिहाई के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।