
इजरायल में चुनाव से पहले जनता के बीच शांति और राजनीतिक बदलाव की उम्मीदें चर्चा में हैं। यरुशलम में मिले युवा वोटर्स का कहना है कि कई वर्षों से जारी युद्ध ने उनकी जिंदगी और सोच को प्रभावित किया है। कुछ युवा मौजूदा सरकार में बदलाव चाहते हैं, जबकि अन्य लोगों ने देश की एकता को सबसे जरूरी बताया। लोगों ने हमास और दूसरे देशों के साथ समझौते की उम्मीद भी जताई, ताकि इजरायल में शांति लौट सके। कई युवाओं ने अपने करीबियों को खोने का दर्द साझा किया। देखिए, चुनाव से पहले इजरायल के लोगों की जुबानी उनकी उम्मीदें और चिंताएं।