
ब्राजील से सामने आए एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर सबको हैरान कर दिया है। साओ पाउलो की पिरासीकाबा नदी में बाढ़ का पानी उफान पर था। तेज बहाव और गंदे पानी के बीच 35 वर्षीय बिजनेसमैन डेविड डिनिज जेट स्की चलाते नजर आए। वीडियो में अचानक उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह पानी में गिर पड़ते हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि डेविड दोबारा जेट स्की पर चढ़ते हैं और अपना खतरनाक स्टंट जारी रखते हैं। ⚠️ Alert: बाढ़ के तेज बहाव वाले पानी में जेट स्की चलाना बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसे स्टंट की नकल न करें।