
Jio Platforms की IPO लिस्टिंग को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मुंबई में इस मौके पर अनंत अंबानी, आकाश अंबानी और ईशा अंबानी के पहुंचने के विजुअल्स सामने आए। निवेशकों और बाजार से जुड़े लोगों ने Jio की लिस्टिंग को भारतीय कैपिटल मार्केट के लिए अहम अवसर बताया। बातचीत में 30,000 करोड़ रुपये से अधिक के IPO, 22 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन और कंपनी की भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा हुई। कई निवेशकों ने आकाश अंबानी के नेतृत्व, Reliance की विरासत और Jio के डिजिटल व AI कारोबार को लेकर उम्मीदें जताईं। देखिए, निवेशकों ने क्या कहा।