
Jio Platforms की ऐतिहासिक IPO लिस्टिंग के बाद आकाश अंबानी ने अपने भाषण में निवेशकों का आभार जताया और कंपनी के भविष्य का रोडमैप पेश किया। उन्होंने बताया कि IPO लॉन्च होने के महज 95 मिनट में पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया और इसमें 7.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की मांग दर्ज की गई। आकाश ने मुकेश अंबानी और दादा धीरूभाई अंबानी की विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि Jio का अगला लक्ष्य AI, क्लाउड, कनेक्टेड डिवाइस और स्पेस कनेक्टिविटी जैसी तकनीकों को आम भारतीय तक पहुंचाना है। सुनिए उनका पूरा भाषण।