
22 जून सुबह की बड़ी खबरें: कतर के रस लाफान औद्योगिक क्षेत्र में स्थित बरजान गैस आपूर्ति संयंत्र में रविवार देर रात हुए एक शक्तिशाली विस्फोट के बाद भीषण आग भड़क उठी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में कम से कम 54 कर्मचारी घायल हुए हैं, जबकि 18 लोगों के लापता होने की खबर है। बताया जा रहा है कि ईरान के हमलों और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में व्यवधान के बाद संयंत्र में परिचालन बहाल करने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान अचानक विस्फोट हुआ, जिसने देखते ही देखते आग का रूप ले लिया।