
यूपी के मेरठ से हैरान करने वाला मामला सामने आय़ा है। यहां कांवड़ियों ने पुलिस की जीप को ही निशाना बनाया। वह जीप पर लाठी डंडे बरसाते रहे और अंदर मौजूद पुलिसकर्मी बेबस नजर आए। इस बीच कांवड़ियों ने जीप में मौजूद 2 लोगों को खींचकर जमकर पीटा भी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।