Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले लखनऊ के बाजारों में त्योहार की तैयारियां तेज हो गई हैं। महिलाएं पूजा के लिए करवे और सजने-संवरने का सामान खरीद रही हैं, वहीं मेहंदी कलाकारों के पास भी ग्राहक पहुंच रहे हैं।

इस बार बाजार में अलग-अलग डिजाइन और वजन के चांदी के करवे उपलब्ध हैं। दुकानदारों के मुताबिक, चांदी के भाव में आई कमी का असर ग्राहकों की पसंद पर भी दिखाई दे रहा है। वहीं, मेहंदी की शुरुआती कीमत 100 से 200 रुपये तक बताई गई है।
लेकिन त्योहार की रौनक के बीच महंगाई का सवाल भी बना हुआ है। खरीदारों का कहना है कि बढ़ती कीमतों के कारण बजट का ध्यान रखना पड़ रहा है। कुछ लोगों को बाजार में पहले जैसी भीड़ और खरीदारी की कमी भी महसूस हो रही है।