TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने तारातला में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने की घटना पर कहा कि तारातला में जो घटना घटी है वो बहुत दुखद है। लेकिन इसके पीछे कौन-कौन है? लेकिन इसके पीछे जो-जो है उन सब खिलाफ कार्रवाई करिए सिर्फ एक ग्रुप के पीछे मत पड़िए। वहीं इस हादसे पर पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष बोले- 'CPM के जमाने में बंगाल में हर मार्केट में आग लगती थी। बड़े-बड़े बाजार जल कर खाक हो गए। कितने लोगों की जाने गईं। TMC के जमाने में पुल टूटना आम बात हो गई थी... ये जो भ्रष्टाचार हुआ है इसकी जांच होगी। सरकार किसी को नहीं बख्शेगी।'