
13 जुलाई सुबह की बड़ी खबरें: उत्तराखंड में मानसूनी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। तमाम जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आईं। इस बीच बारिश से 100 से अधिक सड़कें बंद हो चुकी है। वहीं हिमाचल में भी बारिश कहर बनकर बरस रही है। 120 से ज्यादा सड़कें प्रभावित हैं। तमाम जगहों पर बारिश को लेकर अभी भी अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग की ओर से भी सावधानी बरतने को कहा गया है।