महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ में इमारत के गिरने का मामला सामने आया। यहां कम से कम 16 लोग फंसे हुए बताए जा रहे हैं। इसको लेकर मीडिया रिपोर्ट में आशंका जताई गई हैं हालांकि अधिकारी अभी इस पर खुलकर कुछ नहीं कह रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि राहत और बचाव कार्य जारी है। निकाले जा रहे लोगों को पास के अस्पताल ले जाया जा रहा है।