वेनेजुएला के उत्तरी-मध्य क्षेत्र में आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के अनुसार पहले 7.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके मात्र 39 सेकेंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र युमारे के पास बताया जा रहा है। राजधानी काराकास समेत कई शहरों में भारी नुकसान की खबरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों में तबाही का भयावह मंजर दिखाई दे रहा है, जहां सड़कों पर मलबा बिखरा पड़ा है, इमारतों के बड़े-बड़े कंक्रीट के टुकड़े टूटकर गिर गए हैं और लोहे की छड़ें तथा ढही हुई इमारतों का मलबा हर तरफ नजर आ रहा है।