
राजस्थान में आज यानी 21 जून 2026 को नीट (NEET) की दोबारा परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए प्रदेशभर में कुल 577 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा और कड़े नियमों के बीच हो रही इस परीक्षा के दौरान एक बार फिर हिजाब को लेकर बड़ा विवाद सामने आया। दरअसल राजस्थान के अजमेर के एक परीक्षा केंद्र पर हिजाब पहनकर पहुंची थी। इस दौरान छात्रा को प्रशासन ने सुरक्षा जांच का हवाला देकर परीक्षा सेंटर में अंदर जाने से रोक दिया। इस पर छात्रा और परिजनों ने कड़ी नाराजगी जताई।