
दिल्ली में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने SIR, मतदाता सूची और Peace Bond को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR की प्रक्रिया के जरिए लोगों के वोट देने के अधिकार पर असर पड़ रहा है। नेहा बोरा ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि AISA ने Peace Bond से जुड़े नोटिस को हाई कोर्ट में चुनौती क्यों दी और संगठन इसे साइन करने के पक्ष में क्यों नहीं है। नेहा बोरा के मुताबिक, शांतिपूर्ण विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है और इसे रोकने के लिए Peace Bond का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।