
Nepal Flood Update : नेपाल में आई कुदरती आफत और तूफानी बाढ़ के बाद हालात बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं। त्रिशूली नदी के आसपास बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिससे स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में स्कूल और बाजार तक तबाह हो गए हैं। इस मुश्किल घड़ी में स्थानीय लोग एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं और जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री पहुंचा रहे हैं। देखिए त्रिशूली नदी के आसपास के ताजा हालात और बाढ़ के बाद की पूरी तस्वीर।