3 लाख मुस्लिमों के साथ हो गया खेल, Asaduddin Owaisi ने सामने ला दिया CM Mamata का असली चेहरा

3 लाख मुस्लिमों के साथ हो गया खेल, Asaduddin Owaisi ने सामने ला दिया CM Mamata का असली चेहरा

Published : Apr 06, 2026, 11:09 AM IST

बिहार की राजधानी पटना में एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी (TMC) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए जारी टीएमसी के घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने ममता बनर्जी पर "दोहरा चेहरा" रखने का गंभीर आरोप लगाया। ओवैसी ने सवाल उठाया कि जब पिछले साल हाई कोर्ट ने 5 लाख पिछड़ा वर्ग (OBC) सर्टिफिकेट रद्द किए थे, जिनमें करीब 3 लाख मुसलमानों के सर्टिफिकेट शामिल थे, तब ममता बनर्जी चुप क्यों रहीं?