PM Awas Yojana की सौगात पाकर महिलाएं गदगद, Yogi ने कहा- गृह प्रवेश में जरूर बुलाना

Published : Mar 16, 2026, 08:18 PM IST

Lucknow में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने PM Awas Yojana – Urban 2.0 के तहत 90,000 लाभार्थियों को बड़ी राहत दी। सीएम योगी ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ₹900 करोड़ की पहली किस्त लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी। इस योजना का उद्देश्य शहरी गरीबों को पक्का घर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गरीबों को आवास उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है और इस योजना से हजारों परिवारों का घर का सपना पूरा होगा।