
बिहार की सियासत में आज का दिन सिर्फ नई कैबिनेट के गठन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के बीच की मजबूत राजनीतिक समझ भी चर्चा का केंद्र बनी रही। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद आयोजित भव्य समारोह में पीएम मोदी की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। समारोह खत्म होने के बाद मंच पर फोटो सेशन के दौरान एक दिलचस्प पल देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री ने खुद पहल करते हुए सम्राट चौधरी से कहा कि नीतीश कुमार को उनके पास बुलाया जाए। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच दिखी आत्मीयता और गर्मजोशी ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और यह पल समारोह की सबसे चर्चित तस्वीरों में शामिल हो गया।