Captain Smit से बात करते भावुक हुए PM Modi, बोले- 'देश को तुम पर गर्व है'

Captain Smit से बात करते भावुक हुए PM Modi, बोले- 'देश को तुम पर गर्व है'

Published : Oct 02, 2026, 02:13 PM IST

PM Modi ने Captain Smit Machchhar से Video Call पर बात की और उनकी हिम्मत, सूझबूझ और मुश्किल वक्त में संयम बनाए रखने की तारीफ की। PM Modi ने कहा कि पूरा देश Smit के लिए प्रार्थना कर रहा है। बातचीत के दौरान Captain Smit भावुक हो गए और उन्होंने PM Modi को अपना सबसे बड़ा Idol बताया। Captain Smit ने बताया कि मुश्किल समय में वह Hanuman Chalisa का पाठ करते हैं और उस कठिन वक्त में भी वह Hanuman Chalisa पढ़ रहे थे। PM Modi ने Smit की मां Geeta Ben का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने उन्हें Bhagavad Gita की शिक्षाओं और संस्कारों के साथ बड़ा किया है। PM Modi ने कहा कि देश गर्व से कह सकता है कि भारतीय वे नहीं हैं जो किसी की जान लेते हैं, बल्कि वे हैं जो दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं। इस खास बातचीत में Captain Smit ने कहा कि PM Modi का फोन आना उनके लिए बेहद गर्व और खास पल है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें प्रधानमंत्री से बात करने का मौका मिलेगा।