
जनसुराज पार्टी से प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा से उपचुनाव लड़ेंगे। उनके इस ऐलान के बाद इस सीट पर मामला हाईप्रोफाइल हो गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसको लेकर जानकारी साझा की गई। बताया गया कि पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में उनके नाम पर औपचारिक मुहर लगाई गई है।