
6 जुलाई सुबह की बड़ी खबरें: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस युद्ध को जारी हुए 4 साल के करीब हो चुके हैं। इस बीच सोमवार तड़के एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला किया गया। कई इलाकों में बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया। यह हमला उस समय हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच लंबी बातचीत हुई। बातचीत तो युद्ध रोकने को लेकर थी लेकिन उसके तुरंत बाद रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर यह हमला बोला।