
राजगढ़ में बीते दिन हुए भयानक हादसे और 9 लोगों की मौत के बाद हर कोई सहम सा गया है। घटना के अगले दिन मंगलवार को जब मृतकों का अंतिम संस्कार हुआ तो हर आंख नम थी। एक साथ इतने लोगों का अंतिम संस्कार... यह नजारा जिसने भी देखा वह सहम ही गया। इस बीच हर किसी की जुबां पर सिर्फ एक ही बात थी काश यह हादसा टल जाता। हालांकि होनी को कौन ही टाल सकता है। तो आइए जानते हैं कि कैसे यह पूरा हादसा हुआ था और हादसे के बाद घायल 2 लोगों का हाल अब कैसा है।