बॉलीवुड सितारे अक्सर अपनी फिल्मों और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक अलग वजह से सुर्खियों में हैं। गणेश चतुर्थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर इन सितारों ने शिक्षा और बच्चों से जुड़ी पहल का ऐलान किया है।