बाल ठाकरे की तस्वीर फाड़ी, अब क्या बोलीं शिवसेना नेता शाइना एनसी?

Published : Nov 19, 2026, 04:16 PM ISTUpdated : Nov 19, 2026, 04:17 PM IST

शाइना एनसी ने बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ने से उपजे विवाद के बाद अब उद्धव ठाकरे और कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने सोनिया गांधी की किताब में वीर सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर उद्धव ठाकरे गुट पर निशाना साधा।

शिवसेना (शिंदे गुट) नेता शायना एनसी ने बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ने के विवाद पर सफाई देते हुए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे उनके परिवार के सदस्य जैसे थे और आज भी उनके लिए भगवान के समान हैं। उनके पिता और बालासाहेब ठाकरे के बीच दोस्ती से बढ़कर पारिवारिक रिश्ता था। बालासाहेब उन्हें अपनी बेटी की तरह मानते थे।


तस्वीर फाड़ने पर शायना एनसी ने मांगी माफी
शायना ने कहा कि उनका इरादा बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर का अपमान करना नहीं था। वह मणिशंकर अय्यर की तस्वीर में उनके चेहरे को फाड़ रही थीं। अगर अनजाने में ऐसा करने से किसी कट्टर शिवसैनिक की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वह माफी मांगती हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में अहंकार और घमंड की जगह नहीं होनी चाहिए। इतिहास में केवल दो हिंदू हृदय सम्राट हुए हैं- वीर सावरकर और बालासाहेब ठाकरे।


वीर सावरकर पर कांग्रेस और उद्धव गुट से मांगा जवाब
शायना एनसी ने इस विवाद के बीच कांग्रेस और उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट पर भी पलटवार किया। उन्होंने 'द बिलॉन्गिंग' (The Belonging) किताब के पेज नंबर 201 और 443 का जिक्र किया। शायना के मुताबिक, इन पन्नों में वीर सावरकर के लिए 'हिंदू फासीवादी' और RSS का जासूस जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि जब सावरकर ने 1921 में अपनी पहली किताब लिखी थी, तब RSS का गठन भी नहीं हुआ था। इसकी स्थापना 1925 में हुई थी। उन्होंने सावरकर के 11 साल के कालापानी की सजा और देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष का भी जिक्र किया।


बालासाहेब की पुण्यतिथि पर कांग्रेस को घेरा
शायना ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उनके लिए एक ट्वीट तक नहीं किया। उन्होंने इसे पार्टी की कथनी और करनी में अंतर बताते हुए कहा कि कांग्रेस की दिलचस्पी विचारधारा से ज्यादा सत्ता में है। उन्होंने एकनाथ शिंदे की सीख का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीति लोगों और समाज के हित में होनी चाहिए, लेकिन विचारधारा और अपने नेताओं के सम्मान के मुद्दे पर संघर्ष से पीछे नहीं हटना चाहिए।

बाल ठाकरे की तस्वीर फाड़ी, अब क्या बोलीं शिवसेना नेता शाइना एनसी?
Cyclone Akawan: पुरी पर मंडरा रहा चक्रवात 'अकवान' का बड़ा खतरा? IG ने बताई 9 ODRAF टीमों की तैयारी!
Patiala Bridge Collapse: पुल पहले से हिल रहा था? ट्रक ड्राइवर ने बताई हादसे से पहले की बात!
ट्रम्प के लिए जिनपिंग ने क्यों तोड़ा प्रोटोकॉल? पहली बार किसी विदेशी को रिसीव करने पहुंचे एयरपोर्ट
Pushkar Mela 2026: मालिक के इशारे पर नाचने लगा ऊंट! पुष्कर मेले का ये नजारा देख दंग रह जाएंगे
शरद कपूर के लिए मसीहा बने बॉलीवुड के ये एक्टर, किसी ने संभाला इलाज तो किसी ने थमाया लाखों का चेक
04:24Rahul Gandhi vs BJP: विदेश में क्या बोले राहुल कि गौरव भाटिया ने खोला मोर्चा?
PM Modi ने उठाया Indian Flag, Trump भी रह गए हैरान! QUAD Meeting का Viral Moment
VARANASI Dosa Shop Controversy: पिता की पिटाई के बाद बेटियों का गुस्सा देख उड़ जाएंगे होश!
Read more