
29 मई सुबह की बड़ी खबरें: कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अगले ही दिन सिद्धारमैया शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे और उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने पार्टी नेतृत्व के सामने कई अहम मुद्दे रखे, जिनमें उनके बेटे यतींद्र सिद्धारमैया को नए मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की मांग भी शामिल है।