Sonam Wangchuk अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। हालांकि घर जाने से पहले वह राजघाट पर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने बापू को नमन किया। सोनम वांगचुक सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान कई दिनों तक भूख हड़ताल पर थे और उसके बाद ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।