उत्तर प्रदेश के सीतापुर में कोर्ट के आदेश के बाद नजूल भूमि पर बने समाजवादी पार्टी के कार्यालय को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर कार्रवाई की गई। मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।