बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर चर्चाएं हो रही हैं, वहीं राजद नेता तेज प्रताप यादव ने खान सर और निशांत कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि खान सर केवल राजनीति करते हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि राजनीति निशांत कुमार के बस की बात नहीं है।