
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार की गाला डिनर में शामिल नहीं हुए। यह जानकारी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से दी। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेक खालिद बिन मोहम्मद भी इस डिनर में मौजूद नहीं थे। दरअसल वह पहले ही भारत से अपने देश लौट गए थे। वहीं जिनपिंग के शामिल न होने के पीछे की वजह थकान बताई जा रही है।