
वाराणसी में 21 अक्टूबर को एयर शो की फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान नमो घाट के ऊपर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने शानदार उड़ान भरी। राफेल, सुखोई और तेजस जैसे लड़ाकू विमानों की गर्जना से काशी का आसमान गूंज उठा। इस रिहर्सल में विमानों की उड़ान और प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान खींचा। गंगा के किनारे नमो घाट के ऊपर दिखा यह नजारा भारतीय वायुसेना की ताकत और विमानों के कौशल की झलक पेश करता है। देखिए, वाराणसी एयर शो की फुल ड्रेस रिहर्सल के ये शानदार दृश्य और काशी के आसमान में लड़ाकू विमानों का रोमांचक प्रदर्शन।