लोकसभा में निशिकांत दुबे की ओर से दिए गए भाषण पर नया हंगामा शुरू हो गया। उन्होंने कांग्रेस परिवार और नेहरू पर जो टिप्पणी की उसके बाद ही यह हंगामा शुरू हुआ। इस बीच जमकर हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही को कुछ देर के लिए स्थगित भी करना पड़ गया।