
देश की संसद में देर रात महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर जोरदार बहस हुई। इस बीच शुक्रवार को महिला आरक्षण पर वोटिंग भी होनी है। महिलाओं को संसद में 33 फीसदी आरक्षण देने वाला महिला आरक्षण अधिनियम 2023 लागू हो गया है। इसको लेकर केंद्रीय कानून मंत्रालय की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।